Monday, March 23, 2026
Home कोरबा वार्ड 4 की मितानिनों का पार्षद ने किया सम्मान, दिए उपहार…

वार्ड 4 की मितानिनों का पार्षद ने किया सम्मान, दिए उपहार…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 4 देवांगन पारा की समस्त मितानिनों का सम्मान मितानिन दिवस के अवसर पर पार्षद सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के द्वारा किया गया। पार्षद निवास में धर्मपत्नीश्रीमती सीमा जायसवाल ने सभी मितानिनों का तिलक वंदन किया।

पार्षद श्री जायसवाल के द्वारा सभी मितानिनों को उपहार भेंटकर उनके द्वारा वार्ड में स्वास्थ्य संबंधी किए जा रहे कार्यों और कोरोना के इस विकट दौर में अपनी परवाह न कर मरीजों की सेवा व संक्रमितों के चिन्हांकन में किए जा रहे कार्य को सराहा गया। इस अवसर पर मितानिन एमपी सरिता कंवर, मितानिन श्रीमती कृष्णा देवांगन, गायत्री चौहान, नंदिनी चौहान, सुमन चौहान, सुमन ठाकुर, हीरा रत्नाकर उपस्थित थे।

Advertisement Carousel