Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा वर्तमान राजनीति में सोशल मीडिया की उपयोगिता बताई गई कार्यकर्ताओं को

वर्तमान राजनीति में सोशल मीडिया की उपयोगिता बताई गई कार्यकर्ताओं को

0 पसान और चोटिया में भाजपा आई टी सेल का प्रशिक्षण

कोरबा/पसान/चोटिया(खटपट न्यूज़)। अखिल भारतीय भाजपा मंडल प्रशिक्षण जिला कोरबा के मंडल पसान और चोटिया में भाजपा का प्रशिक्षण का समापन हुआ ।

शहर से काफी दूर व ग्रामीण अंचल होने के बावजूद कार्यकर्ताओ का रुझान भाजपा प्रशिक्षण में रहा । विभिन्न विषयों पर सत्र लगाया गया। चूंकि ग्रामीण मंडल क्षेत्र का विस्तार वृहद होने की वजह से आसानी से कार्यकर्ताओ का मिलना- जुलना संभव नही होता । इस परिस्तिथि में सबके संपर्क में कैसे रहे ये सोशल मीडिया के माध्यम से संभव है, ये बात भाजपा आई टी सेल प्रभारी निराकर नाहक ने बहुत ही आसान तरीके से सबको बताने का प्रयास किया ।
प्रशिक्षण सत्र में कोरोना काल और लॉकडॉउन के समय हम अपने कार्यकर्ताओ के संपर्क में कैसे रहे थे और भाजपा ने आम जरूरतमंदों तक राहत सामग्री कैसे पहुचाई, कोरोना से बचाव के प्रति जागरूकता के बारे में बताया गया । सोशल मीडिया की वर्तमान राजनीति में क्या उपयोगिता है सहित लोगो को सभी योजनाओं की जानकारी कैसे दिया जाए और इसका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है ये प्रमुख रूप से विषय रहा । कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियो के साथ-साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थत रहे ।

Advertisement Carousel