Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा वर्चुअल जनदर्शन: एसपी ने जारी किया मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर

वर्चुअल जनदर्शन: एसपी ने जारी किया मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर

एसपी भोजराम पटेल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नई शुरुआत करते हुए वर्चुअल जनदर्शन करना तय किया है। उन्होंने आम जनता के लिए नम्बर जारी किया है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनदर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने का निर्देश सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है। इसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जा रहा था। वर्तमान में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के कारण जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में नया प्रयोग करते हुए एसपी भोजराम पटेल द्वारा वर्चुअल जनदर्शन की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 09479279973 जारी करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों के सम्बंध में उक्त मोबाइल नम्बर पर कॉल कर शिकायत का सॉफ्ट कॉपी भेजकर समस्याएं बता सकते हैं। एसपी श्री पटेल ने कहा है कि सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
00सत्या पाल00 (7999281136)

Advertisement Carousel