कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस सहायता केन्द्र मानिकपुर पुलिस ने एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट के 12 घंटे के भीतर चोरी का पूरा समय बरामद कर लिया। निगरानी बदमाश आकाश चौहान, गणेश चौहान व विधि से संघर्षरत दो बालक चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए हैं।

मानिकपुर प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि दिनांक 24.02.2022 को एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप के सुरक्षा प्रभारी आरके उपाध्याय ने चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये कि दिनांक 23.02.2022 के शाम 7 बजे सेंट्रल वर्कशॉप में दिवाल फांदकर, घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा कुल 4 नग सिलेण्डर लाईनर चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मानिकपुर में अपराध क्रमांक 173/2022 धारा 457, 380 भादवि कायम कर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल व थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह को अवगत कराया। निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की धरपकड़ किया गया। पुलिस चौकी के स्टॉफ द्वारा तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से 12 घंटे के भीतर आरोपी आकाश चौहान पिता भूजबल चौहान उम्र 29 वर्ष सा0 आजाद चौक मुड़ापार, गणेश चौहान पिता फिरतु चौहान उम्र 18 वर्ष सा0 आजाद चौक मुड़ापार थाना कोतवाली थाना कोतवाली व विधि से संघर्षरत दो बालकों के संयुक्त कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरुका बरामद
करने में सफलता प्राप्त हुई। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रधतान आरक्षक 349 प्रवीण कुमार लाल,आरक्षक जयप्रकाश यादव,आलोक टोप्पो, आर. रतन राठौर, कृष्णा पटेल, कुरसा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
00 सत्या पाल 00(7999281136)















