Thursday, May 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्व. मण्डल दास गिलहरे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल...

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्व. मण्डल दास गिलहरे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के
रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले की तिल्दा तहसील के अंतर्गत ग्राम खौलीडबरी पहुंचकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री मण्डल दास गिलहरे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री गिलहरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री मंण्डलदास के देहावसान को अपूरर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे सीधे-साधे, सरल और लोकप्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में काफी काम किया है। इस दौरान धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और स्वर्गीय श्री मण्डल दास गिलहरे के सुपुत्र खरोरा नगर पंचायत में पार्षद श्री सुरेन्द्र गिलहरे, श्री हेमलाल गिलहरे, श्री पुन्नाराम गिलहरे एवं राजेन्द्र गिलहरे सहित परिवारजन एवं बड़ी संख्या मंे ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement Carousel