Monday, March 23, 2026
Home कोरबा वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन वेंटिलेटर पर, मुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य...

वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन वेंटिलेटर पर, मुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना….

रायपुर (खटपट न्यूज)। देशबन्धु पत्र समूह के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के धर्मशीला अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनका गहन उपचार जारी है व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पत्रकार जगत ने की है।

बता दें कि पिछले कुछ महिनों से उनका स्वास्थ्य खराब है। पूर्व में रायपुर में जब स्वास्थ्य बिगड़ा तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रूचिर गर्ग, राजेश तिवारी (दर्जा केबिनेट मंत्री) आदि ने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर हाल जाना व स्वास्थ्य लाभ की कामना की। हालत कुछ बिगड़ने पर मुख्यमंत्री ने गहन चिकित्सा के लिए तत्काल एयर एम्बुलेंस से श्री सुरजन को दिल्ली रवाना कराया जहां वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देशबन्धु पत्र समूह के दिल्ली संस्करण के प्रधान संपादक व श्री सुरजन के दामाद राजीव रंजन श्रीवास्तव के दिल्ली स्थित निवास पर रहकर वे स्वास्थ्य लाभ लेने के दौरान आज मंगलवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज के कारण श्री सुरजन की तबियत कुछ ज्यादा बिगड़ जाने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री सुरजन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु होने की कामना की है। ललित सुरजन के स्वास्थ्य को लेकर पत्रकार जगत भी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से कर रहा है।

Advertisement Carousel