Monday, March 23, 2026
Home बिलासपुर वरिष्ठ पत्रकार के साथ निगम कर्मी ने की बदसलूकी, प्रेस क्लब प्रतिनिधि...

वरिष्ठ पत्रकार के साथ निगम कर्मी ने की बदसलूकी, प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल ने की महापौर से मुलाकात

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी के साथ नगर निगम कर्मी द्वारा बदसलूकी किए जाने के मामले में सोमवार को महापौर राशरण यादव से प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने दोषी कर्मचारी को हटाने और लिखित माफीनामा की मांग की। घटना पर खेद व्यक्त करते हुए महापौर रामशरण यादव ने रूद्र अवस्थी से मोबाइल पर चर्चा की। इसके तत्काल बाद कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधि मंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलकराज सलूजा सहित विरेन्द्र गहवई, रमन दुबे और उमेश मौर्य शामिल थे।

Advertisement Carousel