भोपाल। वन विहार को पूर्ण रूप से प्रदूषण-मुक्त और वहाँ स्थित सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये नागरिकों से सुझाव माँगे गये हैं। सुझाव mp.mygov.in पर साझा कर सकते हैं। वन विहार में उपलब्ध सुविधाओं में से आपको कौन-सी सुविधा सबसे अच्छी लगती है तथा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये किस तरह के उपाय किये जा सकते हैं। इन बिन्दुओं पर सुझाव दिये जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल स्थित वन विहार का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रूप में वन्य-प्राणियों की सुरक्षा और उन्हें आश्रय देने के साथ ही उनके प्राकृतिक आवास को बचाए रखने के लिये जन-साधारण में जागरूकता लाना है।
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने...
अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वासरायपुर (खटपट न्यूज़ )। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि...















