कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के सुदूर वनांचल श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिर्रा में आज सुबह लगभग 10:30 बजे खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर जाने से मौके पर ही दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई । चिर्रा में कन्हैया राठिया उम्र 31 वर्ष, टीका राम अगरिया उम्र 30 वर्ष बाड़ी में कोसम पेड़ के नीचे काम कर रहे थे। इस बीच अचानक मौसम बदलने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। तेज आंधी- तूफान शुरू हो गया और बिजली चमकने लगी। उक्त पेड़ पर बिजली गिर जाने से दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की।
















