Tuesday, March 24, 2026
Home देश-विदेश लैंको में हादसा, 13 घायल, 5 की हालत गंभीर

लैंको में हादसा, 13 घायल, 5 की हालत गंभीर

अनपरा (खटपट न्यूज)। लैंको पावर परियोजना अनपरा में कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 13 मजदूर घायल हुए हैं और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद परियोजना प्रबंधन सहित मजदूरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का कहना है कि घटना में 13 मजदूर घायल हुए थे जिनमें से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल है और 8 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों का ईलाज जयंत स्थित नेहरू चिकित्सालय में कराया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में एक निजी कंपनी लैंको थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए। घायलों का समुचित ईलाज कराया जाए तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा वाले केन्द्रों पर भेजा जाए। दुर्घटना की जांच के निर्देश उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Advertisement Carousel