Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized लापरवाही नहीं: पालतू कुत्ता हो या जानवर, काटने पर मरीज डॉक्टर की...

लापरवाही नहीं: पालतू कुत्ता हो या जानवर, काटने पर मरीज डॉक्टर की सलाह से ही करे उचित दवा प्रबंधन

0 रायगढ़ के कैरियर कालेज आफ नर्सिंग में डॉ. अजय सहाय का व्याख्यान
0 जानलेवा बीमारी रेबीज(हाइड्रोफोबिया ) पर एक दिवसीय वैज्ञानिक सत्र

रायपुर/रायगढ़(खटपट न्यूज़)। पागल कुत्तों के काटने से होने वाले जानलेवा रोग रेबीज (हाइड्रोफोबिया )पर रायगढ़ में कैरियर कालेज आफ नर्सिंग द्वारा एक जिला स्तरीय वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया। लगभग चार सौ नर्सिंग छात्र-छात्राओ ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मास्क, सोशल डिस्टेंसिग व सेनेटाईजेशन का पूरा ख्याल रखा गया।

इस अवसर पर रायपुर के प्रख्यात मेडिसिन विषेशज्ञ प्रो. डॉ. अजय सहाय को अतिथि वक्ता के रूप मे आमंत्रित किया गया था। संस्था के डायरेक्टर्स द्वय मुकेश अग्रवाल व प्रमोद अग्रवाल भी उपस्थित थे।

डॉ. अजय सहाय ने इस रोग के बारे में बताया कि यदि संक्रमित कुत्ते, बिल्लियां, भेड़िया, लोमड़ी, सियार आदि इंसान को काट लें तो इसके वायरस घाव से होते हुए मस्तिष्क में पहुंच जाते हैं। इंसान पानी से दूर भागने लगता है जिसे हाइड्रोफोबिया कहते हैं। अंत समय में तेज लाइट (फोटोफोबिया) व तेज हवा (एरोफोबिया)से भी उसे डर लगने लगता है और 3-4 दिनों में उसकी मृत्यु हो जाती हैं। यह 100% जानलेवा रोग है। यदि पालतू कुत्ता काट ले और उसे टीके भी लग चुके हों तो भी रेबीज होने का खतरा होता हैं इसलिए हर स्थिति में इंसान को डाक्टर की सलाह अनुसार घाव का उचित प्रबंधन, एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स व आवश्यकतानुसार इम्युनो ग्लोबुलिन के इंजेक्शन लगवाने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में एक ईनामी क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमें आल इंडिया मेडिकोज सोसायटी के राष्ट्रीयअध्यक्ष डॉ. अजय सहाय की तरफ से विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद अग्रवाल ने किया।

Advertisement Carousel