Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा लापरवाही: करंट ने बेजुबानों की जान ली

लापरवाही: करंट ने बेजुबानों की जान ली

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम सीस में विद्युत विभाग की लापरवाही ने आधा दर्जन मवेशियों को अकाल मौत की नींद सुला दिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सीस में 11 केवी विद्युत तार काफी नीचे तक लटक कर झूल रहा था। ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका जताई थी और और इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों को लिखित व मौखिक दी थी। समय रहते विद्युत विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। सुबह मवेशी खेत में चर रहे थे कि इसी दौरान करंट प्रवाहित तार टूटकर मवेशियों के ऊपर गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही आधा दर्जन मवेशी काल के गाल में समा गए। सुधार संबंधी विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश है। ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है।

0 जमीन के ऊपर अस्त-व्यस्त तार
बताया जा रहा है कि ग्राम सीस के खेतों में लगे खम्भों में 11 केवी के तार पूरी तरह अस्त-व्यस्त हैं और तार जमीन के नजदीक झूल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इन लटकते तारों से हादसे भी हो चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
करंट लगने से होने वाली दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने व दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करने की जरूरत ग्रामीणों ने बताई है।

Advertisement Carousel