Wednesday, May 27, 2026
Home कोरबा लापता बालक को 01 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों को दी...

लापता बालक को 01 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों को दी खुशी

हिमांशु के साथ टीआई दुर्गेश शर्मा

दुर्ग(खटपट न्यूज़)। गुरुवार को दोपहर लगभग 02.30 बजे ढाई साल का हिमांशु पाण्डेय खेलते-खेलते घर से निकलकर परिजन की नजरों के सामने से दूर चला गया था। बच्चे के न दिखने पर परिजन आसपास पता-तलाश करते रहे व सूचना खुर्सीपार पुलिस को दिए। खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने तत्काल टीम को सक्रिय किया। करीब 01 घंटे के अंदर आखिरकार बच्चे को उसके हुलिया के आधार पर तलाश कर परिजन को सौंपा। बच्चे को पाकर परिजन के चेहरे खिल उठे। खुर्सीपार पुलिस को धन्यवाद देते रहे। इस महत्वपूर्ण कार्य में खुर्सीपार पेट्रोलिंग आरक्षक रमेश पाण्डेय, राकेश अन्ना एवं प्रदीप यादव की टीम का विशेष योगदान रहा ।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel