Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा लकड़ियों से भरी ट्रक से बाइक चालक की मौत

लकड़ियों से भरी ट्रक से बाइक चालक की मौत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के रजगामार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम झगरहा मार्ग में स्थित वन विभाग के नाका के पास हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग के लकड़ियों से भरी ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। पहिये तले आई बाइक और युवक कुछ दूर तक घिसटाते रहे। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है,वहीं मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि ट्रक कोरकोमा से लकड़ी लेकर कोरबा की तरफ आ रहा था वहीं बाइक सवार कोरबा से कोरकोमा की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक के पास से एक बैग मिला है जिसमें 30 हजार रुपये मौजूद है। घटना की जानकारी मिलते ही रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisement Carousel