कोरबा (खटपट न्यूज़) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान 1 अप्रेल से आरम्भ किया गया जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा लोगो को टीका लगवाने हेतु जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में पहले ही दिन 40 लोगों का टीकाकरण किया गया । इस कार्य मे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के सभी कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम में अध्य्क्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पारस जैन, आगामी अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की उपस्थिति रही।
















