Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा रोजगार सहायक भी जाएंगे अनिश्चितकालीन हडताल पर, तीन सुत्रीय मांगों को लेकर...

रोजगार सहायक भी जाएंगे अनिश्चितकालीन हडताल पर, तीन सुत्रीय मांगों को लेकर बैठेंगे सचिवों के साथ

कोरबा-करतला (खटपट न्यूज)। पटवारियों,पंचायत सचिवों के बाद अब रोजगार सहायक भी हड़ताल पर जाने की तैयारियों में जुट गए है। छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ ने पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। सचिवों की तरह रोजगार सहायक भी नियमितीकरण की मांग कर रहे है। उनका कहना है,कि सरकार उन्हें भी नियमित कर उनके ग्रेड पे का निर्धारण करे। मंत्री को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है,कि वे पिछले 14 सालों से मनरेगा सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। चुनाव से पूर्व सरकार ने उनकी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार बने दो वर्ष गुजर गए उनकी मांगो को पूरा करना तो दूर विचार करना भी मुनासिब नहीं समझा गया यही वजह है,कि वे भी तीन सुत्रीय मांगो को लेकर सचिवों के साथ 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है।

Advertisement Carousel