Tuesday, April 28, 2026
Home कोरबा रेल प्रबंधन की मनमानी को लेकर बैठक आज

रेल प्रबंधन की मनमानी को लेकर बैठक आज

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विकास समिति रेल ने आज शाम 5 बजे प्रेस क्लब तिलक भवन में एक बैठक आहूत की है। कोरबा विकास समिति रेल ने रेलवे प्रबंधन की हठधर्मिता पर आक्रोश जताते हुए कहा है कि कोरबावासी रेल प्रबंधन की हठधर्मिता से परेशान हैं। रेलवे बोर्ड के चेरयमैन सोमवार को कोरबा प्रवास पर आए प्रतिनिधिमंडल से मिलाने का वादा किया गया। दो घंटे इंतजार के बाद भी बिना मिले चेयरमैन को वापस भेज दिया गया। इस तरह कोरबा को अपमानित करने वाले रेल प्रबंधन के विरुद्ध अब निर्णायक लड़ाई लड़ने का समय आ गया है, किन्तु इस लड़ाई की शुरुआत करने से पहले आपस में बैठकर विचार-विमर्श करना आवश्यक है। इसे लेकर मंगलवार 12 जुलाई को प्रेस क्लब के तिलक भवन में शाम 5 बजे बैठक आहूत की गई है जिसमें समिति ने लोगों से बहुमूल्य सुझाव के साथ बैठक में शामिल होने व जिले के साथ अन्याय करने वाले रेल प्रबंधन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तन-मन-धन से एकत्रित होने अपील की है।

Advertisement Carousel