Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ रुपये मांगने वाला पटवारी निलंबित, आदेश जारी

रुपये मांगने वाला पटवारी निलंबित, आदेश जारी

ऋण पुस्तिका संबधी कार्य के लिए रूपयों की मांग करने पर पटवारी निलंबित कर दिया गया है। वायरल वॉईस रिकार्डिंग और विडियो के आधार पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

जांजगीर-चांपा,(खटपट न्यूज़)। ऋण पुस्तिका से संबंधित कार्य हेतु रूपयों की मांग करने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। अपर कलेक्टर जांजगीर ‌द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल वॉईस रिकार्डिंग और विडियो के आधार पर ग्राम- देवरघटा-जैजैपुर के पटवारी एस.एस. मरकाम को निलंबित किया गया है। श्री मरकाम वर्तमान में पटवारी हल्का नं.- 28, ग्राम-बड़े सीपत, तहसील-मालखरौदा में पदस्थ थे।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा नियत किया गया है। उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel