Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा रुपए जमा करने बैंक गए युवक से 40 हजार पार, पर्ची भरते...

रुपए जमा करने बैंक गए युवक से 40 हजार पार, पर्ची भरते समय नोटों से भरा बंडल गिर गया था नीचे

कोरबा। रुपए जमा करने बैंक गए एक युवक का 40 हजार रुपए पलक झपकते ही पार हो गया। बताया जा रहा है कि पर्ची भरते समय नोटों का बंडल नीचे गिर गया, जिसे बगल में खड़े एक युवक ने चालाकी से पार कर दिया। हालांकि घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रामसागरपारा के दलिया गोदाम के पास रहने वाले विनोद सोनकर पेशे से प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे वह एसएस प्लाजा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 40 हजार रुपए खाते में जमा करने गया था। जब वह जमा पर्ची भर रहा था, इसी बीच एक काले रंग की शर्ट और चश्मा पहना युवक बगल में आकर खड़ा हो गया। उसे अपने बातों में उलझाकर रखा। दरअसल उस युवक ने दूर से नोटों के एक बंडल को नीचे गिरते हुए देख लिया था। पास में आकर जूते के नीचे छिपा लिया था ताकि किसी की नजर न पड़े। इसी बीच मौका लगते ही युवक पैसे उठाकर भाग निकला। युवक के जाने के बाद जब सोनकर ने देखा कि पैसे तो है ही नहीं, ऐसे में उसने बैंक के सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। जिसमें स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि एक युवक पैसे को पहले जूते के नीचे छिपा रहा था और बाद में भाग निकला। पीड़ित युवक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी एक सफेद रंग की स्कूटी में आया था। पुलिस उसकी पहचान के साथ ही पतासाजी में लगी हुई है।

Advertisement Carousel