Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा रिसदी के किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे : मनोज पराशर

रिसदी के किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे : मनोज पराशर

कोरबा (खटपट न्यूज)। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज पराशर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से कटघोरा विश्राम गृह में मुलाकात की। उनके साथ ग्राम रिसदी के किसानों की जमीन के मामले पर चर्चा हुई। उन्हें बताया गया कि देबू पॉवर प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि कालॉकडाउन में एकाएक सीमांकन होने पर विरोध किया गया। विधायक ननकीराम कंवर भी विरोध में शामिल हुए और सीमांकन रुका।
इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष से प्राप्त निर्देश उपरांत आज मनोज पराशर ने कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के साथ ग्राम रिसदी जाकर मुलाकात की। यहां लक्ष्मण सिंह कंवर, भुजबल यादव, सुमीत दास, छेदीलाल कंवर, राम यादव मुकुल यादव, पंचराम कंवर, श्रवण साहू, श्याम लाल कंवर, बांधर सिंह कंवर, निलांबर सिंह कंवर, लक्ष्मी नारायण कंवर आदि उपस्थित थे। इन ग्रामीणों ने बताया कि अधिग्रहण 1995 से 1997 में हुआ एवं मुआवजा 3 लाख 30 हजार रुपए पेड़-पौधे सहित प्रति एकड़ की दर से मिला था। नौकरी, हॉस्पिटल, स्कूल आदि देने का वादा किया था, परंतु उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली। आज भी वह जमीन किसानों के नाम दर्ज है एवं उन्हें कृषि ऋण एवं धान भी शासन को बेचते आए हैं। इनमें अधिकतर आदिवासी हैं। मनोज पराशर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे उपजाऊ जमीन पर रात को अंधेरे में राखड़ डालकर खराब कर रहे हैं, साथ ही लॉकडाउन में सीमांकन के नाम पर किसानों की मेड़ों को क्षति पहुंचाई गई है। यह कांग्रेस सरकार की बदनीयति को दर्शाता है। मनोज पराशर ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इसकी जानकारी दी और किसानों को आश्वस्त किया है कि उनका हक दिलाकर रहेंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष से सौजन्य भेंट के दौरान श्री पराशर के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र वाकड़े, जिला संयोजक सतीष झा, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, पूर्व पार्षद दीप नारायण सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel