कोरबा (खटपट न्यूज)। श्रीवास समाजिक कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ का सावन उत्सव अंजनी कुंज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान थीं।

इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने विभिन्न रोचक प्रतियोगीता करायी मेहंदी लगाओ, सहेली श्रंृगार, बेलुन फुलाओ, गुब्बार फोड़ो, कुर्सी दौड़, रैम्प वाक, अन्ताक्षरी, गीत, नृत्य की प्रस्तुति के बीच सावन सुंदरी का भी चयन किया गया। श्रीमती यशोदा श्रीवास पर्फेक्ट क्वीन व श्रीमती रिया श्रीवास सावन क्वीन को खिताब मिला। कार्यक्रम का संचालन महासचिव ममता श्रीवास व कोषाध्यक्ष कौसल्या श्रीवास ने किया। समिति की पदाधिकारियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि श्रीमती सपना चौहान वरिष्ठ मार्गदर्शक श्रीमती गायत्री श्रीवास ,श्रीमती रश्मि श्रीवास व समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षि श्रीवास द्वारा दिया गया तथा नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्षा श्रीमती किरण श्रीवास व्यवस्थापक श्रीमती चुन्नी श्रीवास, श्रीमती शारदा श्रीवास, श्रीमती पूजा श्रीवास,श्रीमती शकुन श्रीवास व श्रीवास नाई समाजिक कल्याण समिति के मार्ग दर्शक जगदीश श्रीवास व अध्यक्ष श्री मोहन श्रीवास का विशेष योगदान रहा। समाज की सभी सहयोगी बहनों व भाईयों का आभार समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास ने किया।
















