Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ राहुल वाली घटना के बाद आईजी ने लोगों से की अपील, बोले-...

राहुल वाली घटना के बाद आईजी ने लोगों से की अपील, बोले- कहीं दिखे खुला बोरवेल तो मुझे करें व्हाटसएप


बिलासपुर (खटपट न्यूज)। जांजगीर चांपा के पिहरीद गांव में 11 साल का बच्चा राहुल साहू 10 जून को बोरवेल में गिर गया था. जिसे बाहर निकालने के लिए अब तक सबसे बड़ा बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. जो करीब 104 घंटे तक चला और राहुल को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया. इस घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने लोगों से अपील की है कि कहीं खुला बोरवेल दिखे तो मुझे व्हाटसएप करें. उन्होंने अपने मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है. उन्होंने कहा कि खुले बोरवेल छोड़ने वाले और मालिक पर कार्रवाई की जाएगी.

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बिलासपुर रेंज आईजी रतन लाल डांगी ने बताया कि पिछले दिनों जांजगीर के पिहरीद में जो घटना घटी थी ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसलिए अपील जारी की गई है. उन्होंने कहा कि ‘बिलासपुर संभाग के समस्त नागरिकों से निवेदन है कि आपके आसपास यदि कोई बोरवेल जिसे खुला छोड़ दिया गया हो, जिससे कोई दुर्घटना हो सकती है. ऐसी जगहों की फोटो और लोकेशन तत्काल मेरे मोबाइल नंबर 9479193000 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं. आपका यह सहयोग किसी एक व्यक्ति की जान बचा सकता है. यह भी एक मानव और देश सेवा का तरीका है.Ó

रतन लाल डांगी ने कहा कि ‘मानव जीवन बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा. मैंने आज अपना व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, जिसमें लोग खुले बोरवेल से संबंधित जानकारी दे सकते हैं.

Advertisement Carousel