Thursday, March 26, 2026
Home रायपुर राहुल गांधी से मिले प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम…

राहुल गांधी से मिले प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम…

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम सबके नेता जननायक राहुल गांधी से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान संगठन से जुड़े कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद राहुल गांंधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम का मार्गदर्शन किया।

राज्य में एक नवंबर से शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

प्रदेश कांग्रेस राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। सदस्यता अभियान चलाने के लिए पोलिंग बूथों को तीन जोन में बांटा जाएगा। सदस्यता अभियान में पार्टी से जुड़ने वाले नए लोगों को कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों की जानकारी देने प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Advertisement Carousel