
रायपुर(खटपट न्यूज़)। सीएम भूपेश बघेल के आमंत्रण पर राहुल गांधी 3 फरवरी को योजना का शुभारंभ करने रायपुर आ रहे हैं। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आने से पहले सरगुजा रियासत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। रियासत का सरकार साथ हुए समझौते को लेकर सवाल उठाए गए हैं। हालांकि श्री सिंहदेव ने इस तरह के आरोपों को गलत बताया है।















