Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा राष्ट्रीय तबला वादन स्पर्धा में फणींद्र दुबे प्रथम 

राष्ट्रीय तबला वादन स्पर्धा में फणींद्र दुबे प्रथम 


कोरबा (खटपट न्यूज)। देश की प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संगीत संस्था अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे ऑफिशियल पार्टनर यूनेस्को फ्रांस पेरिस के द्वारा विगत दिनों 21 से 24 मई तक पहला सेशन आयोजित किया गया था जिसमें पूरे भारतवर्ष से 4500 प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तबला वादन विधा के जूनियर वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए बालको नगर के प्रतिभावान बाल कलाकार नन्हा तबला वादक फणींद्र दुबे ने प्रथम पुरस्कार जीत कर बालकोनगर सहित कोरबा व छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आगामी नवंबर माह में अंतर्राष्ट्रीय कल्चरल ओलंपियाड जो कि अबूधाबी दुबई में होने वाला है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इनको आमंत्रित किया गया है। इसके पहले भी देश के अनेक राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में चार बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर कोरबा का नाम रोशन कर चुके हैं। विगत तीन वर्षों से फणींद्र दुबे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव से तबला वादन की बारीकियां सीख रहे हैं। फणींद्र के पिता लोचन प्रसाद दुबे बालको कंपनी में कार्यरत हैं तथा संगीत के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं।

Advertisement Carousel