Friday, March 27, 2026
Home रायपुर राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तैयारी पूरी, तीन देशों के कलाकार पहुंचे.

राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तैयारी पूरी, तीन देशों के कलाकार पहुंचे.

रायपुर । राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अब तक तीन देशों फिलिस्तीन, नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान के नर्तक कलाकारों की टीम राजधानी पहुंच चुकी है। साइंस कालेज मैदान में विशाल डोम एवं दो भव्य मंच बनकर तैयार हो चुका है। बाहर से आए नर्तक दलों ने अभ्यास भी करना शुरू कर दिया है।

पहले दिन छत्तीसगढ़-फिलिस्तीन का नृत्य

28 अक्टूबर को महोत्सव के पहले दिन विविध देशों में विवाह संस्कार पर किए जाने वाले नृत्य और अन्य पारंपरिक विधाओं को प्रस्तुत करेंगे। दोनों विधाओं में प्रथम तीन टीमों को पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लोकगीत, नृत्य दशहेरा करमा, करसाड़, मांदरी, रीना सैला, ददरिया, बिहाव, फाग, पंथी, राउत नाचा की धूम मचेगी।

पारंपरिक आभूषण का आकर्षण

आदिवासियों के गले में सुता माला, कान में ढार, बांह में नागमोरी, हाथ में चूड़ी, पैर में कांसे का चूड़ा, पाजनी, ककनी, बनुरिया, सिर पर मोर पंख की कलगी, बीरन घास की बनी लड़ियां।वाद्य यंत्रमांदर, ढोल, टीमकी, बांसुरी, ठीसकी, पैजना।

प्रदेश के सभी विधा के कलाकार होंगे शामिल

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता, निर्देशकों, सभी विधा के कलाकारों को महोत्सव में शामिल होने आमंत्रित किया है। पद्मश्री भारती बंधु, भजन गायक दिलीप षडंगी भी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा आटो, टैक्सी, ट्रैवल्स, होटल, मोटल प्रबंधकों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए योगदान देने का आग्रह किया है।

Advertisement Carousel