Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का नवीन सहित पदाधिकारियों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का नवीन सहित पदाधिकारियों ने किया स्वागत

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के मुख्य आतिथ्य में 9 सितम्बर शुक्रवार को साइंस कालेज मैदान रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक,मण्डल,जिला,प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को श्री नड्डा द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कोरबा ज़िला महामंत्री नवीन पटेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया गया। इस दौरान कोरबा निगम के पूर्व महापौर व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लाम्बा व पूर्व ज़िलाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
अशोक चावलानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी,,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश झा भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel