Tuesday, March 24, 2026
Home रायपुर रायपुर – SBI बैंक में फूटा कोरोना बम…

रायपुर – SBI बैंक में फूटा कोरोना बम…

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक के मेन ब्रांच कोरोना की चपेट में है. यहां हर दिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक बैंक के 9 कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनके संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है.

प्रदेश के ताजा आंकड़े इस प्रकार हैं- छत्तीसगढ़ में बीते दिन 1066 कोरोना मरीज मिले छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 20 हजार 783 संक्रमित छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत छत्तीसगढ़ में अब तक 3920 मरीजों की मौत छत्तीसगढ़ में बीते दिन 286 मरीज डिस्चार्ज बता दें कि कल प्रदेश में 1066 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी, और 286 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,10,838 है।

Advertisement Carousel