Monday, March 23, 2026
Home रायपुर रायपुर व्हाइट हाउस की पहचान बदली….अब इस नाम से जाना जाएगा ….

रायपुर व्हाइट हाउस की पहचान बदली….अब इस नाम से जाना जाएगा ….

रायपुर 6 नवंबर 2020। रायपुर नगर निगम कार्यालय को अब महात्मा गांधी भवन के नाम से जाना जाएगा। आज नगर निगम में हुई सामान्य सभा के बैठक में सर्व सम्मती से प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही नगर निगम के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा भी लगायी गयी है। इससे पहले रायपुर नगर निगम वाईट हाउस तो कभी नगर निगम बिल्डिंग के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे अस्थाई पहचान महात्मा गांधी भवन के नाम से मिल गयी है। महात्मा गांधी भवन के नाम से पहचान को चिर स्थाई बनाने के लिये निगम भवन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। इसी के साथ अब नगर निगम रायपुर को नई पहचान भी मिलेगी।

सामान्य सभा की बैठक में इन विषयों पर भी हुई चर्चा….
बीजेपी पार्षद मिनज चैबे ने कोरोना महामारी को लेकर सवाल उठाते हुये पूछा कि कोरोना महामारी में कितनी राशि खर्च की गयी है.. एमआईसी सदस्य शमीम अख्तर ने जवाब में कहा…छह करोड़ 49 लाख 40 हजार खर्च किए…
इसके साथ ग्लब्स बांटे गए, मास्क के साथ सेनेटाइजर बांटे गए…
रासायनिक घोल छिड़का गया….
साथ ही 2 नए जोन के गठन का प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास हुआ है। सड़क और गार्डन के नामकारण के चार प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से पास किये गये है।

Advertisement Carousel