Saturday, June 20, 2026
Home रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री से दशहरा उत्सव समिति कुम्हारी के सदस्यों ने की...

रायपुर : मुख्यमंत्री से दशहरा उत्सव समिति कुम्हारी के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

दशहरा उत्सव में शामिल होने का दिया न्यौता

     रायपुर, 25 सितंबर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में दशहरा उत्सव समिति कुम्हारी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दशहरा उत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।
       मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में नगर पालिक अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर, समिति के अध्यक्ष श्री नोबल सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री विष्णु देवांगन, श्री प्रमोद राजपूत एवं मनहरण यादव शामिल थे।

Advertisement Carousel