Saturday, June 20, 2026
Home रायपुर रायपुर: मुख्यमंत्री श्री बघेल से भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच श्री...

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री बघेल से भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच श्री गोपीचंद ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

रायपुर, 25 सितंबर 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच श्री गोपीचंद ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध खेल सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए श्री गोपीचंद को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी संजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel