Saturday, June 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिल्ली डंडा में आजमाया हाथ

रायपुर (खटपट न्यूज)।

जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का किया शुभारंभ
रायपुर 07 अक्टूबर 2022

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने गिल्ली डंडा में हाथ आजमाया और पहली ही बार में गिल्ली को दूर तक मारा। उन्होंने खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। 
उल्लेखनीय है की ग्रामीण अंचल के पारंपरिक खेल विधाओं को प्रोत्साहित करने और पुनः उन्हें जीवंत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे गिल्ली डंडा, कब्बड्डी, खो-खो, लंगड़ी, बिल्लस, फुगड़ी सहित कुल 14 पारंपरिक खेल शामिल हैं।

Advertisement Carousel