Monday, March 23, 2026
Home कोरबा रात में खराब रास्ते पर बढ़ी प्रसव पीड़ा, जंगल में जन्मा शिशु

रात में खराब रास्ते पर बढ़ी प्रसव पीड़ा, जंगल में जन्मा शिशु

0 डॉयल 112 की टीम ने दी राहत


कोरबा(खटपट न्यूज़)। डॉयल 112 की टीम ने गर्भवती महिला को मितानिन व परिजनों की मदद से नया जीवनदान दिया। 22 मई को प्रसव पीडि़ता के संबंध में डॉयल 112 को सूचना मिली थी। बांगो थाना में नियोजित कोबरा-1 के कर्मचारियों द्वारा कॉलर से संपर्क कर बताए गए स्थान कोरबी चौकी के ग्राम लाद के लिए रवानगी की गई। सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम लाद पहुंचने पर गर्भवती महिला बिफईया बाई पति कुमार सिंह बिंझवार 24 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होना पाया। मितानिन कविलासो बाई एवं गर्भवती महिला के परिजनों को डॉयल 112 वाहन में बिठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ता खराब होने के कारण गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। उसे जंगल में सुरक्षित जगह देखकर वाहन रोक कर मितानिन व परिजनों के सहयोग से वाहन में ही प्रसव कराया गया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा को प्राथमिक उपचार हेतु उप स्वास्थ्य केन्द्र चोटिया में भर्ती कराया गया। इस कार्य में डॉयल 112 के आरक्षक क्रमांक 643 संजीव कंवर एवं एबीपी चालक मुकेश राजपूत ने तत्परता व सूझबूझ का परिचय दिया। परिजनों ने इनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Carousel