
कोरबा (खटपट न्यूज)। बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय एथेलिक्स शालेय खेल प्रतियोगिता में डीपीएस बालको की छात्रा आशिता यादव पिता कैलाश यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर रीले रेस में रजत पदक जीता और साथ ही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स का खिताब भी आपने नाम किया। आशिता ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल कोरबा बल्कि पूरे बिलासपुर संभाग का नाम भी रोशन किया है। संभाग के अन्य छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत बिलासपुर संभाग को ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब भी प्राप्त हुआ। आशिता ने अपनी दोहरी सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती अनुराधा यादव और स्कूल के खेल शिक्षक एसएन शुक्ला व प्राचार्य कैलाश पवार को दिया है।















