Thursday, March 26, 2026
Home छत्तीसगढ़  राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगी

 राज्यपाल सुश्री उइके तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगी

रायपुर,(खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज से 17 जुलाई 2022 तक तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर रहेंगी। सुश्री उइके दोपहर 02ः00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नियमित विमान से रवाना होंगी और दोपहर 03ः55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। सुश्री उइके 16 जुलाई को शाम 06ः20 बजे नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके 17 जुलाई को दोपहर 03ः15 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली से रवाना होंगी और शाम 05ः10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। 

Advertisement Carousel