Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा राजस्व मंत्री ने सामुदायिक भवन व अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित निर्माण...

राजस्व मंत्री ने सामुदायिक भवन व अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

कोरबा (खटपट न्यूज)। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शनिवार को कोरबा के वार्ड क्रमांक-57 के अंतर्गत सुराकछार बाज़ार के पास सामुदायिक भवन व अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। लगभग 21.83 लाख रूपये की लागत के इन निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों की कई ज़रूरतें पूरी हो जाएँगी। सामुदायिक व सामाजिक भावनों के निर्माण से सभी समाज के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि निगम द्वारा सभी वार्डो में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान में 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति विकास कार्यो के लिए दी गई है, इस राशि से निगम के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें गर्व है कि राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जैसे नेता, मार्गदर्शक हमें मिले है, उनकी छबि विकास पुरूष के रूप में अंकित हो रही है, कोरबा के विकास के लिए राजस्व मंत्री का लगातार मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निगम के सभी 67 वार्डो मेेंं विकास कार्य होगा, इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, अग्रवाल समाज अध्यक्ष श्री बुधिया जी, पूर्ब सभापति श्री संतोष राठौर ,कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, श्री सनिश कुमार, अमरजीत सिंह , बसंत चंद्रा, परमानंद सिंह, एस मूर्ति, श्रुति कुलदीप , वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र पालीवाल, पूर्व पार्षद व कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सनीश कुमार, अग्रवाल सभा सुराकछार के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद पंचकुंवर पटेल, लखनलाल अग्रवाल जी,बाकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल , गीता गभेल , मीरा अग्रवाल, शालिनी गभेल, पूजा महंत, संजय अग्रवाल, जयश्री अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, शंकर अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, श्री संतोष कश्यप, संतोष यादव, श्री राधे श्याम, रामकुमार जलतरे, रवि साहू, (अग्रवाल समाज ) कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel