Friday, March 27, 2026
Home कोरबा राजस्व अधिकारियों का कमाल : कोरबा में भी एक अयोध्या, भगवान राम...

राजस्व अधिकारियों का कमाल : कोरबा में भी एक अयोध्या, भगवान राम पिता राजा दशरथ के नाम यहां है जमीन….

कोरबा (खटपट न्यूज़)। अभिनेता मनोज कुमार अभिनीत एक फिल्म के गाने का अंतरा है कि “राम का नाम बदनाम ना करो, यारों ऐसा काम ना करो”। इसके विपरीत कोरबा जिले के राजस्व अमले ने ऐसा काम किया है की राम का नाम बदनाम तो नहीं हुआ लेकिन श्री राम यहां की एक जमीन के मालिक जरूर बन गए।

कोरबा का राजस्व अमला जो कर जाए, वह कम है। ताजा घटनाक्रम में यहां के राजस्व अमले ने एक अयोध्या बसा दी और भगवान श्री राम पिता राजा दशरथ ने जमीन भी खरीदी। इस खसरा नंबर की जमीन का बाकायदा नक्शा भी कटा है, राजस्व रिकार्ड में यह जमीन ठीक उसी तरह दर्ज है जिस तरह आम खरीदार की जमीन दर्ज होती है। भगवान राम कोरबा जिले की उक्त जमीन के मालिक हैं। अब इस जमीन पर बसने के लिए कौन आएगा? यह तो राजा राम के वंशज ही जानें लेकिन जिस तरह से राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ियां जिम्मेदारों के द्वारा की जाती हैं यह इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसे नजरअंदाज करना और संबंधित पर कार्यवाही न करना ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को प्रश्रय देना ही कहा जाएगा।

Advertisement Carousel