Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ राजश्री गुटखा से भरी ट्रक को अज्ञात आरोपियों ने लूटा, इलाके में...

राजश्री गुटखा से भरी ट्रक को अज्ञात आरोपियों ने लूटा, इलाके में मचा हड़कंप

0 राजश्री फैक्ट्री से ट्रक भरकर कोरबा के लिए रवाना हुआ था ट्रक

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तोरवा थाना अंतर्गत राजश्री गुटखा से भरी एक ट्रक को लूट लिया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित राजश्री फैक्ट्री से ट्रक भरकर कोरबा के लिए रवाना किया गया था ड्राइवर जैसे ही ट्रक को लेकर तोरवा थाना के अंतर्गत पहुंचा तो अज्ञात नंबर की गाड़ी ने ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते हुए रोक लिया इसके बाद उसमें सवार तीन चार आरोपियों ने उतर कर पहले ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर राजश्री गुटखे से भरे दूसरी जगह ले गए जहां ड्राइवर को उतारकर गुटखे को ट्रक से अपनी गाड़ी में अनलोड कर दिया, जिसके बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन लूट की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया जिसके बाद तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से ड्राइवर और आधा गुटखे से भरे ट्रक को बरामद किया.. ड्राइवर से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा गुटखे से भरे ट्रक को कोरबा ले जाया जा रहा था इसी बीच आरोपी पीछे से आकर उसकी गाड़ी को रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया बाहरहाल पुलिस पुलिस साक्ष्य के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel