रायपुर (खटपट न्यूज) । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। उनको इसलिए पहले छत्तीसगढ़ टेनिस संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने के लिए किसी भी राज्य संघ का अध्यक्ष या सचिव होना जरूरी है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव 25 जुलाई को रायपुर में होगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ को लेकर पिछले साल से ही भारी उठापटक चल रही है। इसके वर्तमान में अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं। उनका कार्यकाल फरवरी में ही समाप्त हो गया है, लेकिन समय पर चुनाव न कराने को लेकर फर्म एंड सोसायटी में इसकी शिकायत करते हुए संघ को भंग करा दिया गया है। प्रदेश संघ को भंग करने पर भारतीय ओलंपिक महासंघ की भी मुहर लग चुकी है। इसके बाद इसका नया चुनाव कराने का भी आदेश हो गया है। चुनाव तो काफी पहले हो जाते, लेकिन कोरोना के कारण चुनाव टल गया। अब फर्म एंड सोसायटी ने 31 अगस्त तक इसका चुनाव कराने का आदेश दिया है। ऐसे में संघ ने 25 जुलाई को चुनाव कराना तय किया है। भूपेश के लिए बनाया रास्ता प्रदेश के सभी खेल संघ चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनें। इसके लिए उनसे लगातार आग्रह किया गया। इसके बाद चुनाव तय होने पर चुनाव में मतदान करने का अधिकार रखने वाले 32 में से 30 खेल संघों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष बनाने जाने पर सहमति पत्र भी दे दिया है। इसकी जानकारी जहां मुख्यमंत्री को दी गई है, वहीं उनको अध्यक्ष बनाने के लिए रास्ता बनाते हुए पहले कदम पर उनको छत्तीसगढ़ टेनिस संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय टेनिस संघ ने भी उनको अध्यक्ष बनाया जाना मंजूर करते हुए पत्र जारी कर दिया है। अब तय हो गया एक संघ का अध्यक्ष होने के बाद अब तय हो गया है कि 25 जुलाई को निर्विरोध रूप से भूपेश बघेल को ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। इसी के साथ उनको ही नई कार्यकारिणी तय करने का भी जिम्मा दिया जाएगा। हमारे संघ के अध्यक्ष बने अब ओलंपिक संघ के बनेंगे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का कहना है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ टेनिस संघ का अध्यक्ष बनाया है और उनसे अब छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया है। उनके ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने से प्रदेश में खेलों का तेजी से विकास होगा।
गौरव पथ शहर के भविष्य को गति देने वाला विकास मार्ग...
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण कार्य का किया भूमिपूजनकवर्धा में विकास की बड़ी सौगात, 10.73 करोड़ की लागत...















