Monday, March 23, 2026
Home रायपुर राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म…

राजधानी में नाबालिग से दुष्कर्म…

रायपुर।  शहर में 17 वर्षीय एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो दिन पहले का है. आरोप है कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अनाचार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे के मुताबिक प्रार्थिया अपने घर से बाहर वाशरूम गयी थी।  तभी पड़ोस में रहने वाला नरसिह साहू उसे जबरदस्ती खीचकरा ले गया और झोपड़ी में ले जाकर रेप की को अंजान  है। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। यह दो दिन पहले की घटना है।

Advertisement Carousel