Monday, March 23, 2026
Home रायपुर राजधानी में आज से शुरु होगा… सख्ती का दौर…

राजधानी में आज से शुरु होगा… सख्ती का दौर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पुराने सभी रिकार्ड को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया है। आलम यह है कि अब एक ही दिन में 5818 नए संक्रमित मिलने लगे हैं। लगातार चार हजार के आंकड़ों को देखते हुए राजधानी में दो दौर की बड़ी बैठकों के बाद लाॅक डाउन पर सहमति नहीं बनी, लेकिन शहर में सख्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

लिए गए फैसले के मुताबिक आज शाम 6 बजे पूरा शहर एक तरह से लाॅक डाउन हो जाएगा। यह सिलसिला आगामी आदेश तक जारी रखा जाएगा। शाम 6 बजे के बाद केवल मेडिकल, पेट्रोल पंप और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाओं को ही खुला रखे जाने की छूट दी गई है।

हालांकि राजधानी में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक तमाम तरह के कारोबार संचालित किए जा सकते हैं, इसके बाद तीन घंटे के और कारोबार पर पाबंदियां लगा दी गई है। इससे लगातार बढ़ते क्रम में सामने आ रहे नए संक्रमितों की संख्या में कितनी कमी आएगी, फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कारोबार प्रभावित होने के पूरे आसार हैं।

Advertisement Carousel