Tuesday, March 24, 2026
Home रायगढ़ राईस मिलर के घर हुआ खूनी खेल, घुसे चोरों ने की दंपत्ति...

राईस मिलर के घर हुआ खूनी खेल, घुसे चोरों ने की दंपत्ति की हत्या….

रायगढ़(खटपट न्यूज़)। रायगढ़ में देर रात कॉंग्रेस नेता और उनकी पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया। आशंका है कि चोरों ने चोरी की वारदात के दौरान डबल मर्डर की इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक कॉंग्रेस नेता का नाम मदन मित्तल है। पति-पत्नी दोनों का शव पलंग पर पड़ा मिला है, ऐसे में आशंका है कि चोरों ने ही पहचान छुपाने की नियत से इस वारदात को अंजाम दिया होगा। चोरों ने कारोबारी पति-पत्नी की हत्या के बाद लाखों का माल लेकर फरार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मदन मित्तल कांग्रेस के नेता है और नगर पंचायत में एल्डरमैन हैं। सूत्रों की माने तो बदमाश राईस मिलर व्यापारी मदन मित्तल के घर मे चोरी की नीयत से घुसे थे और कहीं चोर पहचान में न आ जाये इसलिए चोरों ने मदन मित्तल और उनकी पत्नि की हत्या कर दी । घटना की सूचना पाकर लैलूँगा थाना पुलिस सहित पूलिस महकमे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रहे है ।
बताया जाता है कि मायाराम बनारसी दास फर्म के मदन मित्तल के घर ये वारदात देर रात के 12 से 1 के बीच में हुई है।सुबह जब रिश्तेदारों को पता चला तब लैलूंगा थाने में तत्काल इसकी सूचना दी गई और पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ओर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं, वही डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
मामले की पुष्टि करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि सुबह चोरी की रिपोर्ट होने के बाद घटना स्थल पर पहुँचने से ये मामला सामने आया है।उन्होंने बताया की पुलिस टीम हर पहलू को जांच के लिए जुट गई है और आसपास के लोगो से पूछताछ करने के बाद घर के बाहर अगर सीसीटीवी लगे होंगे तो उनको भी खंगालेगी।

Advertisement Carousel