Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ रहें अलर्ट: घना कोहरा के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

रहें अलर्ट: घना कोहरा के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में आज से 21 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में उत्तर पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही दिन का तापमान सामान्य से नीचे होने लगा है जबकि कुछ क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से कुछ ज्यादा है। बढ़ती ठंड से गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई है। अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड में और वृद्धि होगी। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। 19 से 21 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहने की प्रबल संभावना है। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के मद्देनजर लोगों को खासकर बच्चों के प्रति ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisement Carousel