Monday, March 23, 2026
Home कोरबा रसोईयों का बढ़ा मानदेय, स्कूल सफाई कर्मियों पर लिया यह निर्णय

रसोईयों का बढ़ा मानदेय, स्कूल सफाई कर्मियों पर लिया यह निर्णय

फाइल फोटो

रायपुर/कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ सरकार ने दीपावली के अवसर पर रसोईया का काम करने वालों को बड़ी राहत देते हुए उनका मानदेय बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा जारी आदेश अनुसार राज्य शासन ने मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया मानदेय की राशि 1200 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह करने पर सहमति प्रदान की है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित भी कर दिया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की मांगों पर विचार किए जाने हेतु शासन द्वारा समिति का गठन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव इस समिति के अध्यक्ष एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग इस समिति के सदस्य हैं। समिति द्वारा आगामी 15 दिवस में संघ के पदाधिकारियों के साथ प्रथम बैठक आयोजित की जाएगी।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel