Wednesday, April 8, 2026
Home कोरबा रन फॉर निजात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रन फॉर निजात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान को लेकर डॉ. अंबेडकर ओपन थियेटर में प्रात: 8 बजे रन फॉर निजात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में स्कूली बच्चों सहित और महाविद्यालय के छात्र संग पुलिस विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। डीएसपी ट्रैफिक ने सभी उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रथम नागरिक महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि निजात का कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजन होना चाहिए। निजात में सभी की सहभागिता जरूरी है। नशा को छोड़ निजात अभियान से जुड़ना ही इस अभियान की सफलता होगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिलाधीश संजीव झा ने कहा कि एक समय था कि पुलिस डंडा चलाती थी। अब डंडा के साथ निजात अभियान भी चला रही है। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। निश्चित ही निजात से प्रशासनिक और पुलिस से लोगों में जागरुकता आएगी। जिला प्रशासन के द्वारा नारकोटिक्स अभियान में बालको थाना क्षेत्र को तम्बाकू निषेध के तहत घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा निजात का कार्यक्रम पूर्व में दो जिलों में चलाया जा रहा था जो अब तीसरा जिला कोरबा बना, जहां निजात को लेकर लोगों में इसके प्रति जुड़ाव है। एक माह में जिले के सभी थाना चौकियों के माध्यम से स्कूली बच्चों सहित लोगों के बीच हम पहुंचे हैं। कार्यक्रम में सभी थाना व चौकी प्रभारी सहित एसडीएम, तहसीलदार, पार्षद, स्कूली छात्र-छात्राएं सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
0 सड़क पर उतरे यमदूत
नारकोटिक्स ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस विभाग द्वारा निजात अभियान में नाटक मंचन का भी आयोजन बालको थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया। नाट्य मंचन में यमदूत के साथ चित्रगुप्त और सेवक संग पृथ्वी लोक पर नशे से हो रहे घटनाओं पर चिंतित यमदूत उन्हें लेने सड़क पर उतर गए हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन विभाग द्वारा किया गया।
0 शासन नशे को लेकर गंभीर : एएसपी
निजात को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि शासन के द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। शासन नशे को लेकर गंभीर है। सर्वे में पता चला है कि अधिकांश घटनाएं शराब के नशे में वाहन चलाने से घटित होती है। पूर्व में दो जिलों में चलाया जाता था वर्तमान में शासन के निर्देश पर सभी जिलों में चलाया जा रहा है।

Advertisement Carousel