Tuesday, March 24, 2026
Home बिलासपुर रतनपुर महामाया मंदिर में इस नवरात्रि नहीं होंगे प्रत्यक्ष दर्शन, भक्तों के...

रतनपुर महामाया मंदिर में इस नवरात्रि नहीं होंगे प्रत्यक्ष दर्शन, भक्तों के लिए वर्चुअल दर्शन की होगी व्यवस्था

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। नवरात्रि पर मां महामाया के भक्तों को रतनपुर महामाया मंदिर में प्रत्यक्ष दर्शन नहीं होंगे। महामाया मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन की बैठक में यह प्रस्ताव मंदिर समिति ने दिया। प्रत्यक्ष दर्शन पर रोक का अर्थ यह है कि भक्त महामाया देवी प्रतिमा के सीधे दर्शन नहीं कर पाएँगे। भक्तों के लिए वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था कराई जाएगी। कोरोना संकट को देखते हुए एहतियातन यह फ़ैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार भक्त मंदिर परिसर में स्थित ज्योति कलश के दर्शन भी नही कर सकेंगे।ये भी वर्चुअल मोड पर मौजुद रहेगा।
कलेक्टर सारांश मित्तर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने यह निर्णय लिया है कि माता के प्रत्यक्ष दर्शन नहीं होंगे। इसके लिए वर्चुअल व्यवस्था होगी साथ ही लाईव फ़ीड भी प्रसारित की जाएगी।

Advertisement Carousel