रंगदारी में चर्चित कांग्रेस नेता तौकीर अहमद खान जिला बदर

कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कोरबा जिले के आदतन अपराधी एवं रंगदारी में चर्चित युवा कांग्रेस नेता तौकीर अहमद खान को जिला बदर किया है। यह आदेश कोरबा एसपी भोजराम पटेल के प्रतिवेदन पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया है। जिले के और भी आदतन अपराधियों पर इस तरह की कार्यवाही की जा सकती है।


जिला मजिस्ट्रेट के आदेश में जिला बदर की कार्यवाही करते हुए तौकीर अहमद को आदेश के 24 घंटे के अंदर कोरबा जिला एवं उसके समीपवर्ती जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, जांजगीर-चांपा रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही और मुंगेली जिले के क्षेत्रों से 1 वर्ष तक बाहर रहने का आदेश दिया गया है। आदेश का पालन नहीं होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Carousel