यूपी में योगी, पंजाब में आप, गोवा- उत्तराखंड-मणिपुर पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के शुरुआती रुझान बता रहे हैं कि देश में भाजपा की लहर है। यूपी में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। अब तक उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन कुल 403 में से 266 से आगे चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विधानसभा क्षेत्र में अभी लगभग 30000 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के गठबंधन को 125 सीट अब तक मिलती दिख रही है। बसपा व कांग्रेस 4-4 और अन्य 3 सीट पर अटके हैं। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी पार्टी सरकार बचा ले जाएगी, ऐसा लग रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के संकेत हैं। पांचों राज्यों की कुल 690 सीटों पर मतगणना चल रही है।
तमाम विरोध के बावजूद भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। खासतौर पर यूपी का नतीजा 2024 के लोकसभा चुनाव पर असर डालेगा। अब तक के रुझानों के मुताबिक, यूपी में भाजपा सरकार बना रही है। वहीं उत्तराखंड में कांटे की टक्कर के बाद भाजपा आगे हो गई है। गोवा में ऐसा ही ट्रेंड है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस से कांटे की टक्कर मिल रही है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी पीछे थे, लेकिन फिर आगे हो गए। और यही हाल गोवा में भाजपा के सीएम प्रमोद सावंत की सीट का है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक सारे सीएम हार रहे हैं, बस यूपी का सीएम जीत रहा है। जहां भी भाजपा को बढ़त मिली है वहां समर्थकों में हर्ष का माहौल है और ढोल नगाड़े के साथ रंग गुलाल उड़ा कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। भाजपा के दफ्तरों में भी खुशियों के रंग बिखेर रहे हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने इसे विकास की जीत बताया है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। दूसरी ओर पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Advertisement Carousel