Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ यूपी की तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को...

यूपी की तरह छत्तीसगढ़ में कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को दिए जाएं 10 लाख

0 रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने की सीएम बघेल से मांग
रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से पत्रकारों की बड़ी संख्या में मृत्यु का हवाला देते हुए रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने का फैसला किया है, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

श्री आम्बेडारे ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में पत्रकार अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं और बहुत से पत्रकारों का निधन हुआ है। पत्रकारों की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए देश की तमाम राज्य सरकारों ने पत्रकारों के परिवार के हित में उदारता दिखाई है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री से भी उम्मीद है कि वह अपने राज्य के दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को यूपी सरकार की तरह 10 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने का फैसला जल्द से जल्द करेंगे।

Advertisement Carousel