Friday, March 27, 2026
Home कोरबा युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत व विधायक केरकेट्टा का...

युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत व विधायक केरकेट्टा का स्वागत

कोरबा (खटपट न्यूज)। 41वां विष्णु महायज्ञ एवं वनवासी सामूहिक विवाह महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने अल्पप्रवास पर केंदई आये छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महन्त एवं पाली-तानाखार विधायक व उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा मोहितराम केरकेट्टा का युवा कांग्रेस जिला कोरबा के तत्वावधान में मोरगा हेलीपेड पर समर्थकों के साथ में महामाला के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर में सांसद प्रतिनिधि भावेश बनाफर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधुसूदन दास, मोनू जैसवाल, जिला समन्वयक आशुतोष शर्मा,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लेखराम अहीर, जिला युवा कांग्रेस सचिव अमर पुष्कर, दसरथ कश्यप,अमर पुष्कर, शिवनंदन कुजूर, हीरालाल डहरिया, रामदास,विनोद कुर्रे, दिनेश तिवारी और अनेक कांग्रेसी युवा कांग्रेसी उपस्थिति थे।

Advertisement Carousel